अंबिकापुर। इलाके में एक 28 वर्षीय विवाहिता बिना कपड़े पहने फंदे से झूल गई। यह सब घटनाक्रम देखकर सांस चीखती हुई बाहर दौड़ी। विवाहिता का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता था वो सास से अलग अपने बच्चे के साथ रहती थी। मृतका की बॉडी पर चोट के कई निशान हैं और गले में दो फंदे के निशान है। सास ने जब बहू को इस हाल में लटका देखा तो वो चिल्लाते हुए घर से बाहर भाग गई।
घटना खटिकपारा की है जहां अर्चना तिर्की नामक विवाहिता ने जान दे दी। अर्चना पति रवि, सास व बेटे के साथ रहती थी और पति के साथ नहीं बनती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की छोटी बहन का आरोप है कि उसके जीजा का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। ऐसे में वो मृतका से आए दिन लड़ता रहता था।पुलिस के मुताबिक मृतका को दो बार फंदे से लटकाने की कोशिश की गई है। पहली कोशिश में फंदा टूट गया फिर दूसरी कोशिश में उसे लटकाया गया है।