JP Nadda will meet former Chief Minister Parkash Singh Singh Badal amid differences between Akali-BJP
इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढः पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गांव बादल जाएंगे। भाजपा नेता जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ जेपी नड्डा की यह पहली मुलाकात होगी। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में तमाम चर्चाएं शुरु हो गई हैं। माना जा रहा कि जेपी नड्डा मुलाकात के दौरान शिअद-भाजपा में उपजे मतभेद और 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रकाश सिंह बादल से चर्चा करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और संगठन मंत्री दिनेश कुमार भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरवार को दिल्ली से प्लेन से सुबह साढ़े दस बजे बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां भाजपा के जिला नेताओं के साथ बैठक कर सड़क मार्ग से गांव बादल स्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निवास स्थान पर पहुंचेंगे।
नड्डा अपनी बेटी की शादी का देंगे निमंत्रण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश, प्रकाश सिंह बादल को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देंगे और उसके बाद ही राजनीतिक तौर पर चर्चा की जाएगी। नड्डा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी बेटी की शादी के दिए जा रहे निमंत्रण के बारे में भाजपा के जिला स्तरीय नेता कोई भी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।