` अखिलेश के चचेरे भाई ने योगी का किया विरोध, दो उपमुख्यमंत्री को असंवैधािनक बताया

अखिलेश के चचेरे भाई ने योगी का किया विरोध, दो उपमुख्यमंत्री को असंवैधािनक बताया

Akhilesh's cousin opposes Yogi's protest, two deputy chief minister unconstitutional share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, बदायूं। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को असंवैधानिक करार दिया है। यादव ने बदायूं, बिसौली और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में सपा के सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसे किसी भी पद की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि मगर इसके बावजूद भाजपा ने संविधान की अवहेलना और अपमान कर दिनेश शर्मा और केशव मौर्य के रूप में प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए हैं जो ‘असंवैधानिक’ है।

Akhilesh's cousin opposes Yogi's protest, two deputy chief minister unconstitutional

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIANEWSCENTRE

Leave a comment






11

Latest post