` अपने जन्मदिन पर संघ प्रमुख से मिले रतन टाटा

अपने जन्मदिन पर संघ प्रमुख से मिले रतन टाटा

Ratan Tata met with RSS chief Mohan Bhagwat on his birthday share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नागपुरः टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार को अपने 79वें जन्मदिन के मौके पर यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। संघ मुख्यालय में यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि दोनों के बीच यह मुलाकात किस सिलसिले में हुई है इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले दोपहर में संघ पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर रतन टाटा की अगवानी की। वहां से रतन टाटा सीधे संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक गए और श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में वह मोहन भागवत से मिलने संघ मुख्यालय गए।
संघ प्रमुख से रतन की यह मुलाकात टाटा समूह में इन दिनों साइरस मिस्त्री को लेकर चल रहे घमासान के बीच हुई है। रतन टाटा ने साइरस मिस्त्री को उनके पद से हटा दिया है। यह विवाद प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंच चुका है। इससे पहले रतन और साइरस अलग-अलग प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Ratan Tata met with RSS chief Mohan Bhagwat on his birthday

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post