इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः अफगानिस्तान के कंधार में वीरवार को आर्मी बेस पर आत्मघाती हमले में 43 सैनिकों की मौत की खबर आई है। आतंकियों ने मयवांड स्थित आर्मी बेस के भीतर बम विस्फोट किया और गोलीबारी भी की। हमले में 6 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दो तालिबानी आत्मघाती हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया। इससे पहले 17 अक्टूबर को हुए हमले में पुलिसकर्मियों और सैन्य बलों को निशाना बनाया था। दो आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 80 के पार पहुंची थी। जबकि 300 लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा था कि पिछले पांच महीनों में देश में यह सबसे खराब दिन था। पुलिस परिसर पर हमला दहला देने वाला था। यहां तालिबान के आतंकवादियों ने बंद वाहनों में विस्फोट किए थे।