हमलावार बोला अपने देश वापस जाओ
’इंडिया न्यूज सेंटर ब्यूरो,नई दिल्ली: अमेरिका में अब एक सिख पर हमला करने का मामला सामने आया है. एक 39 वर्षीय सिख युवक गोली लगने से घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात शख्स ने सिख पर गोली चलाई और कहा अपने देश वापस चले जाओ.अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, शूटर बोला- 'मेरे देश से भागो' फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है. सूत्रों की मानें तो यह घटना शनिवार 4 मार्च की है। पीड़ित वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.अमेरिका में इंजीनियर के बाद एक और भारतीय मूल के बिजनेसमैन की हत्या बता दें कि अमेरिका में इन दिनों दूसरे देश के लोगों को निशाना बनाया जा रहा हैं। वॉशिंगटन स्टेट के केंट शहर में रहता था। घटना के वक्त पीड़ित घर के बाहर अपनी गाड़ी में कुछ काम कर रहा था। केंट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घायल सिख शख्स ने ही पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले ने उससे अपने देश वापस जाने को कहा था। बता दें कि गुरुवार रात भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन हर्निश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पटेल अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकला था, तभी घर के बाहर संदिग्धों ने उन्हें गोली मार दी। इससे पहले कंसास में एक सिरफिरे ने भरी भीड़ के बीच खुलेआम फायरिंग करते हुए एक भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी थी और दो अन्य को घायल भी कर दिया था।