` अरविंद केजरीवाल को महिलाओं ने दिखाईं चूडिय़ां

अरविंद केजरीवाल को महिलाओं ने दिखाईं चूडिय़ां

ARVIND KAJRIWAL-BJP share via Whatsapp
इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा शुरू हो गया है। पंजाब का दौरा शुरू करने से पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जबरदस्त विरोध हुआ। यहां भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को स्टेशन पर घेर लिया और उन्हें चूडिय़ां दिखाईं। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आम आदमी पार्टी से आशुतोष को बाहर किया जाए। गौर हो कि आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार पर राशन कार्ड के लिए महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। बताते हैं कि महिलाओं ने केजरीवाल से धक्कामुक्की की कोशिश भी की। पुलिस वालों ने किसी तरह केजरीवाल को महिलाओं से बचाया। हालात तो तब बेकाबू हो गए जब ट्रेन में चढऩे के बाद भी महिलाएं केजरीवाल के पीछे-पीछे काफाी देर तक चलती रहीं।
ARVIND KAJRIWAL-BJP

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






Latest post