इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: फिल्म आंखें -2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे अर्जुन रामपाल घायल हो गए हैं। उनकी एक आंख में चोट लग गई है लेकिन वो खतरे से बाहर हैं। अर्जुन ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिये दी है और इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी डाला है, जिसमें उनके एक आंख पर पट्टी बंधी हुई है। अर्जुन ने बताया है कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है। हालांकि उन्होंने अपनी चोट का मजाक करते हुए लिखा है कि अब वो जान गए हैं कि एक आंख वाला समुद्री डाकू दुनिया को कैसे देखता होगा।