` अल्मोड़ा में सड़क हादसा, चार की मौत, दो गंभीर

अल्मोड़ा में सड़क हादसा, चार की मौत, दो गंभीर

crime share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना तड़के तीन बजे की बताई जा रही है। अल्मोड़ा के भिकियासैण से बासोट जाने वाले मार्ग पर राजस्व क्षेत्र के ग्राम दनपोला के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बोलेरो में चार लोग सवार थे, जिसमें चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतको में विपिन राम (40 वर्ष) पुत्र गोविन्द राम, सुरेन्द्र सिंह (42 वर्ष) पुत्र नन्दन राम, हर सिंह नेगी (38 वर्ष) पुत्र गुसाई सिंह नेगी और राम सिंह नेगी (40 वर्ष) पुत्र गुसाई सिंह नेगी हैं। सभी निवासीगण ग्राम सोराल तहसील भिक्यासैण जनपद अल्मोड़ा के हैं। घायलों में सन्तोष सिंह नेगी (25 वर्ष) पुत्र इन्द्र सिंह नेगी व हरीश सिंह (40 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह दोनों निवासी ग्राम सोराल तहसील भिक्यासैण जनपद अल्मोड़ा को उपचार हेतु भिक्यासैण भेजा गया है।

crime

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post