Andhra Pradesh: Jagan Mohan Reddy, the only Chief Minister, who will have 5-5 Deputy CM
नेशनल न्यूज डेस्कः आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत हासिल करने वाले जगनमोहन रेड़डी ने अनोखी केबनेट का गठन किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया है। जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे। शुक्रवार को पार्टी की बैठक में रेड्डी ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया। देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। इन पांच लोगों में से दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए भी काम कर चुके हैं, जो पिछड़ी जाति और कापू समुदाय से हैं। उन्होंने कहा कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों को लोगों की शिकायतों के प्रति ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग उनके प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं। रेड्डी का कहना है कि वह पूर्व सरकार और अभी भी की सरकार के बीच के अंतर को दिखाना चाहते हैं।आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख का कहना है कि राज्य की कैबिनेट में एक या दो नहीं बल्कि पांच उप मुख्यमंत्री होंगे।