` आज से हाजी अली दरगाह में जा सकती हैं महिलाएं

आज से हाजी अली दरगाह में जा सकती हैं महिलाएं

Today, women can be at the Haji Ali Dargah share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: हाजी अली दरगाह के अंदरूनी हिस्से में जाने पर प्रतिबंध हटने के बाद आज यहां पहली बार महिलाएं प्रवेश करेंगी। दो साल पहले भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन ने दरगाह के मुख्य हिस्से में महिलाओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को चुनौती दी थी। 24 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट दरगाह के अंदरूनी हिस्से में महिलाओं को जाने की अनुमति दी थी। भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की सह-संस्थापक साफिज नियाज के मुताबिक, देशभर की करीब 80 महिलाएं आज वहां जाएंगी और चादर और फूल चढ़ाएंगी। मामले की सुनवाई के दौरान दरगाह की ओर से बताया गया था कि ट्रस्ट ने प्रस्ताव पास किया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। ट्रस्ट महिलाओं को प्रवेश देगा। इसके लिए रूपरेखा भी तैयार की गई है। इस पर मुख्य न्यायधीश टी.एस ठाकुर ने कहा कि अगर ट्रस्ट महिलाओं को प्रवेश देने को तैयार है तो फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की क्या जरूरत है।

Today, women can be at the Haji Ali Dargah

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






Latest post