जितेंद्र, पठानकोट: आम आदमी पार्टी की सुजानपुर रैली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से हंगामा करना निंदनीय घटना है। यह बात आम आदमी पार्टी के हलका पठानकोट से उम्मीदवार राजू महाजन ने कही। राजू महाजन ने कहा कि आप को मिल रहे समर्थन को देखकर कांग्रेस, अकाली-भाजपा गठबंधन में खलबली मच चुकी है। कांग्रेस व अकाली-भाजपा गठबंधन वाले डर चुके हैं इसीलिए वह ऐसी हरकतों पर उतारू हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस व अकाली-भाजपा गठबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।