इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधरः इनोसेंट हर्ट्स स्कूल के इंनोकिड्स (जी. ऍम. टी), लोहरा तथा कैंट जंडियाला रोड ब्रांच में नर्सरी के विद्यार्थयों ने पेपर फोल्डिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। बच्चो ने रंग बिरंगे कागजो का प्रयोग करके बहुत से आकर्षक आकृतिया बनाई। बच्चो ने हट, पंखा, मछली, गुडीया, फल, फूल, क्रिसमस ट्री अदि बनाये। सभी बच्चो ने बहुत उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इंनोकिड्स इंचार्ज गुरमीत कौर (जी. ऍम. टी), अलका अरोरा (लोहरा) तथा नीतिका कपूर (कैंट जंडियाला रोड) ने बताया की इस तरह की गतविधयां करवाने का उद्देश्य बच्चो की अंदरूनी प्रतिभा को निखारना है। जी. एम. टी. में जसलीन कौर, रयांश अरोड़ा, अराध्य, हरनीध, प्रिशा , प्राणिक , सौम्य , विहान नारंग और रिधि ने प्रथम स्थान प्रपात किया। कैंट जंडियाला लोहरा में गुरकीरत कौर , रणवीर , दिवेश और रिहान। जबकी कैंट जंडियाला रोड - भानू , पावनि और हिमांक। डिरेक्टर प्रिंसिपल श्री धीरज बनाती ने सभी बच्चो के शुभकामनाए दी।