INDUSTRIAL VISIT FOR HOTEL MANAGEMENT DEPARTMENT
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधर : इनोसैंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूटशंका के होटल मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के लिए जालन्धर के रैडीसन होटल में इंडस्ट्रीयल दौरा करवाया गया। यह जालन्धर के बढिय़ा होटलों में एक है। इस दौरे में बी.एस.सी. होटल मैनेजमैंट के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। होटल मैनेजमैंट विभाग द्वारा अस्सिटैंट प्रोफैसर अनुभव सचदेवा तथा अर्षदीप सिंह बच्चों के साथ थे। उन्होंने विद्यार्थियों को इंडस्ट्रीयल दौरे की जरूरत तथा महत्व बारे बताया। होटल के एच.आर. मैनेजर राजीव वधावन ने विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों के कार्यप्रणाली बारे बताया। विद्यार्थी इस दौरे को लेकर बहुत उत्सुक थे तथा उन्होंने बहुत ध्यान से सभी जानकारी प्राप्त की। दौरे के अंत में विद्यार्थियों तथा प्रोफैसरों ने रैडीसन होटल मैनेजमैंट का धन्यवाद किया।