Innocent Hearts College of Education, Jalandhar celebrated International Girl Child Day
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर: इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर की एन.एस.एस. इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया, जोकि लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान केन्द्रित करने और आनलाइन मोड का उपयोग करके महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया।
आनलाइन भाषण प्रतियोगिता और एक्सटेम्पोर का आयोजन किया गया था जिसमें कई विद्यार्थी व अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कुनिका ने पहला स्थान प्राप्त किया, उन्होंने ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर अपने विचार प्रकट किए। अमृतपाल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रकाश डाला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभजोत कौर ने लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के संदर्भ में एक स्व-रचित कविता सुनाई।
भारत की महान महिलाओं-मैरी कॉम, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स और कई अन्य महिलाओं की उपलब्धियों से संबंधित विषयों पर एक आनलाइन एक्सटेम्पोर भी आयोजित किया गया। विद्यार्थी व अध्यापकों ने लड़कियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने और उज्जवल भविष्य बनाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र दिए गए।
प्रिंसीपल डा. अरजिन्दर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कालेज में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने और उनकी सहायता करने के लिए एक ‘शिकायत विभाग’ और ‘मागदर्शन’ और ‘परामर्श विभाग’ है ताकि महिलाओं की हर प्रकार से सहायता की जा सके। बी.एड. में कई विद्यार्थी व अध्यापक बालिकाओं की माताएं हैं और उन्हें उनकी बेटियों को समान अधिकार, गुणात्मक शिक्षा और जीवन की अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।