INNOCENT HEARTS COLLEGE OF EDUCATION ORGANISED YOGA WORKSHOP
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर: इनोसैंट हार्टस कालेज आफ एजुकेशन में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह योगशाला योग पाठ संस्था के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार पाल और उपाध्यक्ष अनुदीप जैसे प्रख्यात योग के विशेषज्ञों ने संचालित की। योग आसनों का प्रदर्शन पहले विशेषज्ञों द्वारा किया गया और फिर विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी इस आसनों का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योग गतिविधियों और उनके लाभों के बारे में विवरण दिया गया। सांस लेने की तकनीक और व्यायाम के बाद सभी तरों-ताजा महसूस कर रहे थे। योग आसन सत्र, तनाव-राहत सत्र और प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ इटरैक्टिव सत्र भी थे। बाद में विद्यार्थी-अध्यापकों और अध्यापकों ने विशेषज्ञों के साथ योगाभ्यास किया। जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए टिप्स दिए गए। प्राचार्य डा. अरजिन्दर सिंह ने योग विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया और हमारे दिन-प्रतिदिन के हिसाब से योग की प्रासंगिकता को समझाया।