An Industrial Visit Organised for Students of IT Department of IHGI
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धर : छात्रों को व्यावसायिक रूप में विकसित करने के लिए इनोसैंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन ने मोहाली के इंपिंज शॉल्यूशंस में छात्रों के लिए एक औद्योगिक दौरे का आयोजन किया। विकास सहगल (प्लेसमैंट मैनेजर, इंपिंज सॉल्यूशंस) ने छात्रों को कंपनी की कार्य प्रणाली और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरे से छात्रों ने वैश्विक आईटी कंपनी के कामकाज का अनुभव प्राप्त किया। इस यात्रा में कम्पनी अधिकारियों ने छात्रों को नई तकनीक के बारे में भी बताया और इन्फर्मेशन टैक्नालजी के क्षेत्र में करियर मार्गदर्शन दिया। फकल्टी सदस्य गगन चीमा और राजविंदर कौर दौरे के दौरान छात्रों के साथ थे। इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन छात्रों और फैकल्टी को नया अनुभव प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। दौरे के अंत में छात्रों ने कम्पनी के अधिकारियों को उनके सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया।