इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: टाटा संस ने इशात हुसैन को सायरस मिस्त्री की जगह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। टाटा संस के बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को टीसीएस के चेयरमैन पद से हटा दिया है। इशात हुसैन ग्रुप के नए चेयरमैन की नियुक्ति तक टीसीएस के चेयरमैन का पद संभालेंगे। हुसैन टाटा संस के बोर्ड में 1 जुलाई, 1999 को एग्जिक्युटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए थे। वह 28 जुलाई, 2000 से टाटा संस लि. के फाइनैंस डायरेक्टर के पद पर थे। टाटा संस जॉइन करने से पहले हुसैन करीब 10 सालों तक टाटा स्टील में वाइस प्रेजिडेंट और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर-फाइनैंस रहे हैं। टाटा संस लि.के बोर्ड में शामिल होने के अलावा वह वोल्टास लि. और टाटा स्काई लि. के चेयरमैन हैं। वह टाटा ग्रुप की कई कंपनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा टेलिसर्विसेज, टाइटन इंडस्ट्रीज लि. के बोर्ड में शामिल हैं। अप्रैल 2005 में हुसैन को बोर्ड ऑफ ट्रेड का सदस्य नियुक्त किया गया और नवंबर 2006 में उनको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड का पब्लिक इंट्रेस्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया। जनवरी 2008 में उनको इंडिया फाउंडेशन फॉर द आट्र्स (आईएफए) के बोर्ड में ट्रस्टी नियुक्त किया गया।