` इस पत्थर को काटने पर इसमें से निकलता है खून

इस पत्थर को काटने पर इसमें से निकलता है खून

This stone is cut out from the blood share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: दुनियाभर में कई प्रकार के पत्थर पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्थर के टुकड़े करने पर या उन्हें काटने पर उनमें से खून बाहर निकलता हो। इन पत्थरों से ना केवल खून निकलता है बल्कि इनका मांस भी महंगे दामों पर बिकता है। लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। चिली और पेरू के समुद्री तलों में इस तरह के पत्थर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। आप जानकर हैरान होंगे वास्तव में यह पत्थर एक प्रकार का समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है लेकिन ये जीव दिखता बिल्कुल पत्थर की तरह है।

This stone is cut out from the blood

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post