लंदन: दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से एक महिला से डरता है। इस महिला का नाम है जोआना पलानी। इस्लामिक स्टेट ने घोषणा की कि जो कोई भी पलानी को जान से मारेगा उसे दस लाख डॉलर (6 करोड़ 78 लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा। 23 साल की पलानी कुर्दिश मूल की डैनिश महिला हैं। उन्होंने 2014 में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई छोड़ दी थी। सीरिया और इराक में आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में उतर पड़ीं थीं। वह डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में जेल में बंद हैं और उन पर मुकदमा चल रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि जून 2015 में उन पर 12 महीने का ट्रैवल बैन लगाया गया था। अगर उन्हें दोषी पाया जाता है तो उन्हें दो साल की सजा हो सकती है। अल-अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉमर््स के जरिए अलग-अलग भाषाओं में पलानी को मारने वाले को इनाम देने की घोषणा की है।