इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादून: डेंगू का डंक प्रदेश में कम होने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से एक नेता हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और दूसरे हैं प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट। दोनों नेताओं की एलाइजा रिपोर्ट में मंगलवार को डेंगू की पुष्टि हो गई। डेंगू की पुष्टि खुद किशोर उपाध्याय ने की। प्राइवेट लैब में रक्त की जांच सोमवार को कराने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट की रिपोर्ट मंगलवार को आ गई। दोनों ही नेताओं में डेंगू की पुष्टि हुई है।