` उत्तर भारत में शीतलहर जारी, ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

उत्तर भारत में शीतलहर जारी, ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Continuing cold wave in north India, the five-year record broken by winter share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में टेंप्रेचर ने 5 साल का रिकॉर्र्ड तोड़ दिया। बुधवार सुबह पारा 4 डिग्री तक गिर गया, जो कि पांच साल का रिकॉर्ड है। इस सीजन में यह अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। कई जगहों पर तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में ठंडी हवाएं चलने की वजह से न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं 15 और 16 जनवरी को बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आर. विशन ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवा दिल्ली और आसपास के इलाकों की तरफ पहुंची है। इससे तापमान गिरा है। वीकेंड में एक बार फिर नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में दस्तक देगा। इससे तापमान बढ़ सकता है लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के निकलने के बाद पहाड़ी इलाकों पर असर पड़ेगा। पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवा एक बार फिर मैदानी इलाकों की तरफ पहुंच सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस अपने साथ गर्म हवा लाता है। इससे तापमान बढ़ जाता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सिस्टम से निकलने के बाद मौसम ठंडा हो जाता है।

Continuing cold wave in north India, the five-year record broken by winter

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post