इंडिया न्यूज सेंटर, लखनऊ। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ को यूपी में टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी गई है। फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत धोनी के रोल में हैं। बीते दिनों प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंची फिल्म की स्टारकास्ट ने अखिलेश यादव और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी। यूपी से पहले झारखंड सरकार ने भी फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी थी। महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी जर्नी की शुरुआत भी हुई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर अरुण पांडेय अखिलेश को धन्यवाद दिया।