बेरुत: सीरिया के अलेप्पो शहर में विद्रोहियों पर सेना की चढ़ाई के बाद बीते 24 घंटे में 4 हजार लोग यह शहर छोड़ कर भाग गए हैं। अलेप्पो पर विद्रोहियों का कब्जा है। जिसे छुड़ाने के लिए 15 नवंबर से पूर्वी अलेप्पो में सीरियाई शासन ने आक्रमण शुरू कर दिए थे। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक तकरीबन 1700 नागरिक भाग कर पश्चिमी अलेप्पो के सरकार नियंत्रित इलाको में चले गए हैं, तो वहीं बाकी 2500 लोग कुर्द नियंत्रित इलाकों में जाकर बस गए हैं। इससे पहले ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी ने भी अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया था कि 500 नागरिक सरकार नियंत्रित इलाकों में चले गए हैं। बता दें कि साल 2012 के बाद इतनी बड़ी संख्या में पहली बार लोग पलायन कर रहे हैं। सीरियाई सेना ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस हासिल करने के लिए युद्ध छेड़ दिया है।