इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: अगले 5 दिन आप बिल्कुल व्यस्त रहने वाले हैं। व्यस्तता का कारण त्योहारों की वो फेहरिस्त है जिसमें सबसे ऊपर 28 अक्टूबर को धनतेरस है। आइए आपको बताएं इन त्योहारों व पर्वों के बारे में...
धनतेरस:- 28 अक्टूबर शुक्रवार को धन के देवता कुबेर के पूजन के साथ पांच दिनी पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन मंगलकारी मुहूर्त में जमकर खरीदारी होगी।
रूप चौदस:- 29 अक्टूबर शनिवार को दीप दान के साथ रूप निखारने का पर्व रूप चौदस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
श्री महालक्ष्मी पूजन:- 30 अक्टूबर रविवार को दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। घर आंगन में दीप सज्जा कर जमकर आतिशबाजी की जाएगी।
शुभ मुहूर्त
चौघडिय़ा से
प्रात: 07.55 मि. से 09.19 मि. तक (चर)
प्रात: 09.20 मि. से 10.43 मि. तक (लाभ)
प्रात: 10.44 मि. से दोप. 12.07 मि. तक (अमृत)
दोप. 01.31 मि. से 02.56 मि. तक (शुभ)
शाम 05.44 मि. से 07.20 मि. तक (शुभ)
शाम 07.21 मि. से रात्रि 08.56 मि. तक (अमृत)
रात्रि 08.57 मि. से 10.32 मि. तक (चर)
अर्धरात्रि 01.44 मि. से 03.20 मि. तक (लाभ)
लग्न से
वृश्चिक लग्न:- प्रात: 07.50.41 से 10.06.28 तक
(लग्न नवांश-प्रात: 08.51 मि. से 09.06 मि. तक)
कुम्भ लग्न:- दोप. 01.58.43 से 03.32.02 तक
(लग्न नवांश-दोप. 02.41 मि. से 02.51 मि. तक)
वृषभ लग्न:- शाम 06.43.26 से रात्रि 08.41.41 तक
(लग्न नवांश-रात्रि 07.33 मि. से 07.46 मि. तक)
सिंह लग्न:- अर्धरात्रि 01.10.48 से 03.22.14 तक
(लग्न नवांश-अर्धरात्रि 02.09 मि. से 02.24 मि. तक)
प्रदोषकाल से:- शाम 05.44.07 से 07.52.09 तक
महानिशीथ काल से:- अर्धरात्रि 11.44.13 से 12.32.13 तक
गोवर्धन पूजा:- 31 अक्टूबर सोमवार को गोवर्धन के साथ पशुधन की पूजा भी की जाएगी। स्नेहीजन एक-दूसरे को पर्व की बधाई देंगे।
भाई दूज:- 1 नवंबर मंगलवार को भाई और बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई की आरती उतारकर तिलक करेगी।