` करोड़ों खर्च कर बना ऑडिटोरियम जर्जर हालत में

करोड़ों खर्च कर बना ऑडिटोरियम जर्जर हालत में

Auditorium made in crores of rupees It was only a year ago. share via Whatsapp

एक साल पहले ही बनकर हुआ था तैयार

 पठानकोट, (जितेन्द्र शर्मा): तीन गुणा ज्यादा समय और करोड़ों रुपए खर्च कर सैली रोड पर बनाए गए ऑडिटोरियम की सीलिंग बैठनी शुरू हो गई है। ऑडिटोरियम को बने अभ्भी एक साल भी नहीं हुआ है और यहां पर सिर्फ अभ्भी एक दर्जन के करीब कार्यक्रम ही हुए हैं लेकिन अभ्भी से इसे मेंटनेंस की जरूरत पड़ गई है। दस महीने में ऑडिटोरियम तीन लाख से ज्यादा की कमाई का चुका है। नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा बनाए गए इस ऑडिटोरियम का काम 2010 में शुरू किया गया था लेकिन निर्माण धीमी गति से होने के कारण यह 2016 में बनकर तैयार हुआ। इसके निर्माण का काम 2012 में खत्म किया जाना था लेकिन ठेका कंपनी ने इतनी धीमी गति से इसका निर्माण किया कि इसे दो साल की बजाए छह साल बनाने में लग गए। पिछले साल यानि 2016 के अगस्त माह में यह बन कर पूरी तरह से तैयार हुआ। ऑडिटोरियम को पिछली पंजाब सरकार ने 6 करोड़ रुपए खर्च करके बनवाया था। पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा के कार्यकाल में यह ऑडिटोरियम उनका ड्रीम प्रोजैकट था। इस ऑडिटोरियम को बनवाकर अश्विनी शर्मा ने न सिर्फ आम लोगों की बल्कि शहर के कलाकारों की भी वाह-वाही लूटी थी। पूर्व उप सीएम सुखबीर सिंह बादल भ्भी जब यहां आए थे तो उन्होंने ऑडिटोरियम की जमकर तारीफ की थी लेकिन ऑडिटोरियम बने एक साल भी नहीं हुआ कि इसकी सीलिंग उखडऩे लगी। मंच के सामने कुर्सियों की की पहली कतार में जहां आमतौर पर कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों व आयोजकों को बिठाया जाता है उसके ठीक ऊपर सीलिंग नीचे को बैठ चुकी है। यह किसी भी समय उखड़ कर गिर सकती है। ऑडिटोरियम सिर्फ दस माह में नगर सुधार ट्रस्ट के लिए 3 लाख रुपए से ज्यादा कमा चुका है। ट्रस्ट अधिकारियों के अनुसार एक कार्यक्रम के लिए 31 हजार रुपए लिए जाते हैं। अब तक दर्जनों कार्यक्रम हो चुके हैं जिनमें से दस के करीब निजी कार्यक्रम थे। इन कार्यक्रमों से अब तक 3 लाख से ज्यादा पैसे कमाए जा चुके हैं लेकिन मेंटनेंस का काम नहीं चल रहा है। ऑडिटोरियम की बैठी हुई सीलिंग के बारे ट्रस्ट अधिकारी भली-भांति वाकिफ है। ट्रस्ट अधिकारियों के अनुसार इसका कारण बंदर हैं। बंदरों ने ऑडिटोरियम की छत को नुकसान पहुंचाया है। नगर सुधार ट्रस्ट के एकसईन सतपाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। प्राईवेट कंपनी से इसकी मेंटनेंस करवाई जाएगी। कंपनी को इस बारे कह दिया गया है। जल्द ही इसे रिपेयर कर दिया जाएगा।

Auditorium made in crores of rupees It was only a year ago.

OJSS Best website company in jalandhar
Source: India News Centre

Leave a comment






11

Latest post