इंडिया न्यूज सेंटर, कानपुर। शहर के पालिका स्टेडियम में 31 स्टेशनों वाले कानपुर मेट्रो का शिलान्यास करने सीएम अखिलेश 4 अक्टूबर को यहां आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के लिए स्टील के फ्रेम वाला बड़ा स्टेज तैयार किया जा रहा है। तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। समारोह में करीब 35 से 40 हजार लोगों के पहुचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विशाल पंडाल का आयोजन किया जा रहा है। जगह-जगह सपा पार्टी कि होल्डिंग और बैनर लगा कर प्रचार किया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारी रोड से लेकर डिवाइडर तक रंग-रोगन करने में लगे हुए हैं। कानपुर मेट्रो ट्रेन के लिए कुल 32 किलोमीटर की लम्बाई के दो कोरिडोर्स (गलियारे) प्रस्तावित किए गए है। इनमें से 19 एलिवेटेड (जमीन से ऊपर) और 12 भूमिगत होंगे। इस परियोजना पर 13721 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।