इंडिया न्यूज सेंटर, मुंबई: टीवी के लोकप्रिय सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में एक कार एक्सिडेंट में बाल बाल बचीं हैं। जी हां खबरों के अनुसार दिव्यांका एक गरबा इवेंट के बाद सूरत से मुंबई वापस लौट रही थीं जहां उनकी कार एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस एक्सिडेंट के बारे में जानकारी देते हुए दिव्यांका ने बताया कि कार में अचानक से मुझे झटका लगा और जब तक मैं कुछ समझ पाती उसके पहले ही मैंने खुद को एक खेत में गिरा पाया जो कि सडक़ से 6 फीट नीचे था। खबर है कि कार चलाने के दौरान ड्राइवर को नींद आ गई जिसके चलते वह कार पर कंट्रोल खो बैठा और ये दुर्घटना हो गई। दिव्यांका का ऐसा मानना है कि वह एक धार्मिक काम करके वापस आ रही थी इसलिए भगवान की दैवीय शक्ति ने उन्हें बचा लिया।