इंडिया न्यूज सेंटर, बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला कई दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। वह बेहोश थी। कुत्ते के नोंचकर मारने का आरोप अन्य मरीजों व तीमारदारों ने लगाया है। अस्पताल प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है। इस घटना के बाद अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ।