इंडिया न्यूज सेंटर, कुरुक्षेत्रः इलाके के दयालपुर में एक घर की रसोई में गैस सिलेंडर को लगी आग से कोहराम मच गया। घर में मां समेत चार बच्चे भी झुलस गई जबिक घर का मुखिया पिता विदेश गया हुआ है। जिस समय घटना हुई बच्चे घर में सो रहे थे।
जानकारी के अनुसार रेशा देवी सुबह 6 बजे रसोई में चाय बना रही थी। तभी एलपीजी गैस से रसोई में आग लग गई। आग ने घर को चपेट में ले लिया। रेशा देवी के बच्चे रीना मीना गौरव व रजनी सो रहे थे। आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख गांव वालों ने सभी को घर से बाहर निकाला। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो घायलों को ऑटो में कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सभी की हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।