क्रेंद सरकार ने जारी की रोहिंग्या मुस्लिमों को देश से बाहर निकालने की एडवाईजरी
केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने सभी प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों दिए आदेश
इंडिया न्यूज सेंटर,नई दिल्लीः देश भर में अलग-अलग प्रदेशों में रह रहे 40 हजार के करीब रोहिंग्या मुसलमानों से देश को खतरा है। क्योंकि केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे रोहिग्या मुसलमानों से खतरा बताते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें बाहर निकालने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार के गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेशों को इस बावत एक एडवाइजरी जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार इस एडवाइजरी में रोहिंग्या मुसलमानों से खतरा होने की बात कही गई है। गृहमंत्रालय ने ऐसे मुसलमानों की पहचान कर बाहर निकालने के आदेश दिए हैं। इंटेलीजेंस सूत्रों के मुताबिक भविष्य में आतंकी संगठन रोहिंग्या मुसलमानों को भारत के खिलाफ आतंकी वारदात में इस्तेमाल कर सकते हैं। मालूम हो कि इस वक्त अवैध तौर पर करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान भारत के अलग-अलग राज्यों में रह रहे हैं।