सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा राजमाता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त
इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ःपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आज उस समय बड़ा सदमा पहुंचा जब उनकी माता जी, राजमाता मोहिंदर कौर पटियाला में शाम को निधन हो गया। एक सरकारी प्रवक्ता अनुसार पूर्व सांसद राजमाता मोहिंदर कौर 96 वर्ष के थे। उनका स्वास्थय गत् कुछ समय से ठीक नही था। उन्होंने अपना अंतिम सांस आज पटियाला में मोतीमहल में 7.24 बजे शाम को लिया। प्रवक्ता अनुसार बुजुर्ग होने के कारण वह बहुत अधिक कमजोर हो गये थे और उनके अंगों ने काम करना छोड़ दिया था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि राजमाता मोहिंदर कौर के अंतिम संस्कार के लिये कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला चले गये हैं माता जी मंगवार को अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रवक्ता अनुसार कल होने वाले मंत्रीमडल की बैठक और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। प्रवक्ता अनुसार राजमाता गत् कुछ महीनों से स्वस्थ नही थे। उनको इस वर्ष मार्च में आंतडिय़ों में से रक्त के रिसाव के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गये हैं। पटियाला के स्वर्गीय महाराजा यादविंदर सिंह की पत्नी मोहिंदर कौर का जन्म अविभाजित पंजाब में लुधियाना में स. हरचंद सिंह जी के घर हुआ जोकि पटियाला स्टेट की एक प्रमुख शख्शीयत और पटियाला रियासत प्रजामंडल के सदस्य थे। वह प्रजा मंडल इंडियन नेशनल कांग्रेस से संबंधित थी। राजमाता मोहिंदर कौर की शादी 16 वर्ष की आयु में 1938 में हुई। लोकसभा एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्य राजमाता सियासी, सामाजिक और अन्य परोपकारी सरगर्मीयों में सरगर्म थे। राजमाता मोहिंदर कौर के निधन पर देश की अनेकों प्रमुख शख्शीयतों ने दुख व्यक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रधान सोनिया गांधी, उपप्रधान राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपना दुख सांझा किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, विधानसभा स्पीकर पंजाब राणा के पी सिंह, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा मोहिंद्रा, निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह, तृप्त राजिंदर सिंह बाजावा, साधु सिंह धर्मसोत, चरणजीत सिंह चन्नी, राजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी विधायक राणा सोढी के अलावा पार्टी विधायकों और सांसदों ने भी राजमाता के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) टी एस शेरगिल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल और मुख्यमंत्री के सलाहकार बीआईएस चाहल ने भी राजमाता मोहिंदर कौर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी सहानुभूति सांझा की ।पंजाब राज्य आईएएस ऑफीसर्ज एसोसिएशन और पंजाब सिविल सर्विसिज ऑफीसर्ज एसोसिएशन ने भी राजमाता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
-----