` कोरोनावाय़रस: भारत में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 22771 मामले, जानिए किस राज्य में कितने मरीज....

कोरोनावाय़रस: भारत में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 22771 मामले, जानिए किस राज्य में कितने मरीज....

Coronavirus: New record in india, Maximum patient in one day 22771, how many patients in which state share via Whatsapp

Coronavirus: New record in india, Maximum patient in one day 22771, how many patients in which state

न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली: 
देश में कोरोना के मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,771 मामले सामने आए हैं जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है। शनिवार यानि चार जुलाई को देश में कोरोना के मामले 6,48,315 हो गए हैं।

वहीं, देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 18,655 पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 442 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। लेकिन दूसरी तरफ कोरोना के ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, देश में अबतक 3,94,226 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,35,433 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक देश में कोरोना का रिकवरी रेट 60.80 फीसदी है। कोरोना के सक्रिय मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आईसीएमआर के मुताबिक तीन जुलाई तक 95,40,132 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है, जिसमें शुक्रवार को 2,42,383 लोग भी शामिल हैं।

एक जून से लेकर अब तक देश में कोविड-19 में 4,57,780 मामलों की तेजी आई है। पिछले 24 घंटों में 442 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र के 198, तमिननाडु के 64, दिल्ली के 59, कर्नाटक के 21, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 18, उत्तर प्रदेश के 14, राजस्थान के दस, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के आठ, पंजाब के पांच, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के चार, बिहार के तीन और असम और उड़ीसा के दो मरीज शामिल हैं।

देश में अबतक 18,655 मरीज कोरोना से हार चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक किस राज्य में कोविड-19 से कितने मरीजों की मौत हुई है...
         
राज्य             मरीजों की मौत
महाराष्ट्र             8,376
दिल्ली                2,923
गुजरात              1,904
तमिलनाडु           1,385
उत्तर प्रदेश           749
पश्चिम बंगाल        717
मध्य प्रदेश            593
राजस्थान             440
कर्नाटक                293
तेलंगाना               283
हरियाणा               255
आंध्र प्रदेश             206
पंजाब                   157
जम्मू-कश्मी           119
बिहार                    80
उत्तराखंड               42
उड़ीसा                   29
केरल                    25
झारखंड                 15
छत्तीसगढ़             14
असम                    14
पुडुचेरी                   12
हिमाचल प्रदेश          10
चंड़ीगढ़                   6
गोवा                      4
मेघालय                  1
त्रिपुरा                     1
लद्दाख                    1
अरुणाचल प्रदेश         1


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1,92,990, तमिलनाडु में 1,02,721, दिल्ली में 94,695, गुजरात में 34,600, उत्तर प्रदेश में 25,797, पश्चिम बंगाल में 20,488 और तेलंगाना में 20,462 है। इसके अलावा कर्नाटक में 19,710, राजस्थान में 19,052, आंध्र प्रदेश में 16,934, हरियाणा में 16,003 और मध्य प्रदेश में 14,297 कोरोना के मामले हैं।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10,954, असम में 9,673, उड़ीसा में 8,106, जम्मू-कश्मीर में 8,019, पंजाब में 5,937, केरल में 4,964, छत्तीसगढ़ में 3,065, उत्तराखंड में 3,048, झारखंड में 2,695, त्रिपुरा में 1,525, गोवा में 1,482, मणिपुर में 1,310, हिमाचल प्रदेश में 1,033, लद्दाख में 1,001, पुडुचेरी में 802, नागालैंड में 539, चड़ीगढ़ में 457, दादर नागर हवेली और दमन और द्वीप में 257,  अरुणाचल प्रदेश में 252, मिजोरम में 162, अंडमान और निकोबार में 116, सिक्किम में 102 और मेघालय में 62 है।

Coronavirus: New record in india, Maximum patient in one day 22771, how many patients in which state

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post