` क्या आप जानते हैं आंखों के बारे में ये बातें

क्या आप जानते हैं आंखों के बारे में ये बातें

EYES INFORMATION. CORNEA share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, जयपुर: आंखें हमारे शरीर का कितना महत्वपूर्ण अंग हैं, ये बताने की जरूरत नहीं। यह आंखें ही हैं जिससे हम इस रंग-बिरंगे संसार को देख सकते हैं। आज हम आपको आंखों से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें बताएंगे जो आंखों के बारे में आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाएंगी। 

1. एक सामान्य मनुष्य की आंखें 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती हैं।

2. अगर मनुष्य की आंख एक कैमरा होती तो उसकी क्षमता 576 मेगा पिक्सल के बराबर होती।

3. हमारी आंखों को कंट्रोल करने वाली मांसपेशियां हमारे बाकी शरीर की सभी मांसपेशियों से ज्यादा एक्टिव होती हैं।

4. हमारी हर आंख की रेटिना में करीब 12 करोड़ रोड और 70 लाख कोन होते हैं। रोड से कम रोशनी में देखने में सहायता मिलती है जबकि कोन से ज्यादा रोशनी में।

5. मनुष्य की आंखें जन्म से लेकर मृत्यु तक सदा बराबर रहती है पर उम्र बढऩे के साथ आंखों का लैंस मोटा होता जाता है जिसके कारण सामान्य: चालीस की उम्र के बाद चश्मे की जरूरत पड़ती है।

6. हम अपने दिन के समय का 10 प्रतिशत हिस्सा पलक झपकने में बिता देते हैं जोकि पूरे दिन के आधे घंटे के बराबर है। 

7. एक मिनट में औसतन 12 बार पलक झपकते हैं। इस हिसाब से हम दिन में लगभग 10 हजार बार और एक साल में 3.5 करोड़ बार पलक झपकते हैं।

8. पल्कों के झपकने से जुड़ी एक और सच्चाई यह भी है कि अगर आप पूरी जिंदगी भर का पलक झपकने का समय जोड़ेंगे तो यह एक साल से भी ज्यादा होगा।

9. कुदरत ने  हमारी आंखों को ऐसा बनाया है कि इससे संबंधित कोई छोटी परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। अगर आपकी आंखों में कोई स्क्रैच हो जाए तो कॉर्निया उसको दो दिन के अंदर ठीक कर देता है।

10. आंखों का कॉर्निया पूरे मानव शरीर का एकलौता हिस्सा है जिसमें कोई भी ब्लड वेसल नहीं होती। इस कारण से कॉर्निया को ऑक्सीजन की जरूरत भी नही होती।

11. मनुष्यों और शार्कों के कॉर्निया की बनावट और गुण लगभग एक जैसे होते हंै। इसलिए शार्कों के कॉर्निया को मनुष्य के कॉर्निया के साथ सर्जरी करके बदला जा सकता है।

12. मनुष्य की एक आंख का भार महज 8 ग्राम होता है।

13. जब तक नवजात शिशु 4 से 13 सप्ताह के ना हो जाएं तो उन्हें रोते समय आंसू नहीं आते। उतने समय तक रोते समय उनकी केवल आवाज ही आती है।

14. जिन मनुष्यों की नीली आंखें होती हैं उनमें शराब सहने की क्षमता ज्यादा होती है मतलब कि वह बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा शराब पी सकते हैं। 

15. संसार के लगभग 4 करोड़ लोग अंधे हैं और लगभग इतने ही लोग आंखों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं।

16. दिमाग के बाद आंखें ही हमारे शरीर का सबसे जटिल संरचना वाला अंग हैं।

17. हमारी आंखों के ऊपर के बाल (आईब्रो) हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।

18. जब हम किसी हैरान कर देने वाली चीज को देखते हैं तो हमारी आंखें 45 प्रतिशत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं।

19. ज्यादातर मनुष्यों की आंखें भूरी होती हैं।

EYES INFORMATION. CORNEA

OJSS Best website company in jalandhar
Source: india news center

Leave a comment






11

Latest post