इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधरः टायर व्यापारी हरिसमरन सिंह गन्नी को भाजपा में अहम जिम्मेदारी दी गई है। सेंट्रल टाउन निवासी हरसिमरन सिंह गन्नी को भाजपा के जिला प्रधान रमेश शर्मा ने व्यापार मंडल के जालंधर के सह संयोजक का पद देकर नवाजा है। पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया ने गन्नी को अहैम जिम्मेदारी देने पर बढाई दी है। बताते है कि गन्नी कालिया से लंबे समय जुडे है गन्नी ने कालिया का आभार जताया है। गन्नी कहा कि कि सौंपी गई जिम्मेवारी को पूरी इमानदारी से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। यहीं नही तकरीबन दो वर्ष से गन्नी आल इंडिया एंटी करप्पशन कमेटी के यूथ विंग के जिला प्रधान के पद को भी बखुबी निभा रहे है। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर उनके साथ आँल इंडिया एन्टि करप्शन कमेटी के पंजाब यूथ विंग के प्रधान गुरप्रीत सिंह ओबराय,अनिल सच्चर,हरेंदर सिंह,गुरविंदर सिंह,अरुण, माणिक व विवेक मुख्य रुप से उपस्थित थे।