स्प्रिंगफील्ड: नशे में धुत्त युवती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपना खून पिलाया और फिर उसे चाकू घोंप दिया। ये युवती है स्प्रिंगफील्ड की 19 वर्षीय विक्टोरिया वनाटर। पुलिस के मुताबिक वनाटर ने उन्हें बताया कि उसे लग रहा था कि उसका ब्वॉयफ्रेंड बॉक्स कटर से उसका हाथ काट देगा और उसका खून पिएगा। इसके बाद उसने ब्वॉयफ्रेंड को अपना खून पिलाया। फिर, दोनों में बहस हुई और वनाटर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के कंधे पर चाकू से वार किया। जब घर पर पुलिस पहुंची उन्हें दोनों खून में लथपथ मिले। दीवार पर बने दिल के आकार के भीतर आय एम सॉरी लिखा था। वनाटर ने पुलिस जांचकर्ता को बताया कि उसके अंदर सीरियल किलर बनने की पूरी क्षमता है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।