इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर :
गांव सरायखास में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में गोलक से पैसे चुराते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला को सेवादार कर्मवीर सिंह ने रंगेहाथ गोलक से पैसे चुराते हुए पकड़ा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोपी महिला को तुरंत पुलिस के हवाले किया गया। डीएसपी ने बताया कि महिला अरविन्द्र कौर वासी काकी पिंड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला पर गुल्लक से 2512 रुपए चोरी करने का आरोप है।