इंडिया न्यूज सेंटर, चंडीगढ़ : डेलीवुड ने टैलेंट हंट अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ ऑडिशन राउंड से शुरू हो गई। डेलीवुड के प्रबंध निदेशक विनोद अहलावत ने बताया कि वे लोगों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए राष्ट्रीय स्टार पर एक साथ तीन प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रहे हैं। इनमें मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017, मिसेज इंडिया 2017 और टैलेंट हंट 2017 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन तीनों प्रतियोगिताओं के ऑडिशन दस नवंबर से चंडीगढ़ से शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के होटल चंडीगढ़ ग्रैंड में तीनों प्रतियोगिताओ का ऑडिशन राउंड आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। अब इनमें से चुने हुए प्रतियोगियों को शार्ट लिस्टेड किया जायेगा।