` चन्नी द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक बलदेव सिंह कोरे के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

चन्नी द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक बलदेव सिंह कोरे के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

Channi condoles the demise of veteran journalist & writer Mr. Korey share via Whatsapp

Channi condoles the demise of veteran journalist & writer Mr. Korey

इंडिया न्यूज सेंटर,चंडीगढ़ः  तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने जन समाचार के संस्थापक संपादक और रूपनगर प्रैस क्लब के सीनियर मैंबर बलदेव सिंह कोरे (79) के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री कोरे ने आज सुबह मायो अस्पताल मोहाली में अपनी आखिरी साँस ली।

अपने शोक संदेश में श्री चन्नी ने कहा कि श्री कोरे एक बहुपक्षीय शख्सियत थे। वह बी.डी.पी.ओ. के तौर पर अपनी सरकारी सेवा निभाने के उपरांत पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में दाखि़ल हुए। उन्होंने एक अखबार जन समाचार शुरू किया। श्री कोरे रूपनगर प्रैस क्लब के सीनियर मैंबर थे और उभर रहे पत्रकारों और लेखकों के लिए मार्गदर्शक बने रहे। वह जिला लिखारी सभा के प्रधान भी रहे। उन्होंने नाटकों और कहानियों समेत विभिन्न विषयों पर 45 किताबें लिखीं। 

उन्होंने ऐतिहासिक और धार्मिक समागमों सम्बन्धी विषयों पर भी किताबें लिखीं। कोरे अपने पीछे 7 बच्चे छोड़ गए हैं।  चन्नी ने दुखी परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान देने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।  

Channi condoles the demise of veteran journalist & writer Mr. Korey

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post