` चाकू लेकर म्यूजियम में दाखिल हो रहे शख्स को सिपाही ने गोली मारी

चाकू लेकर म्यूजियम में दाखिल हो रहे शख्स को सिपाही ने गोली मारी

Soldier Shoots Armed Man Trying To Enter Louvre Museum In Paris share via Whatsapp

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में स्थिति मशहूर लूव संग्रहालय के पास एक शख्स ने फ्रांसीसी सैनिक पर हमला करने का प्रयास किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जवान ने सुबह लगभग 10 बजे कैराउजल डू लूव शॉपिंग केंद्र के पास अपने बचाव में गोली चलाई। प्रशासन का दावा है कि जिस शख्स पर सिपाही ने गोलियां चलाईं वह एक चाकू लेकर घायल हालत में पेरिस के मशहूर Louvre museum में घुसने की कोशिश कर रहा था। साथ ही वह अल्लाह-हू-अकबर भी बोल रहा था। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि उस शख्स के हाथ में एक सूटकेस भी था। साथ ही उसने एक सिपाही को जख्मी भी कर दिया था। सूटकेस में क्या था और वह युवक कौन था इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना पर फ्रांस के सुरक्षा मंत्री ने कहा कि ये सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। पेरिस पुलिस प्रमुख का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है वह युवक आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं पुलिस चीफ ने बताया ‌कि युवक के पास दो बैग पैक थे लेकिन उसने किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस ने बताया है कि इलाके को खाली करवा लिया गया है।

Soldier Shoots Armed Man Trying To Enter Louvre Museum In Paris

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post