बीजिंग: चीन ने अपने नये बैलिस्टिक मिसाइल के साथ अभ्यास किया है। चीन के इस मिसाइल के निशाने पर भारत से लेकर जापान और अमेरिका भी है। चीन की नई आधुकनिक बैलिस्टिक मिसाइल का नाम डीएफ-16 है। इन मिसाइलों की क्षमता एक हजार किलोमीटर है। आमतौर पर अपने हथियारों को गुप्त रखने वाली चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हाल ही में किए गए एक सैनिक अभ्यास का एक विडियो जारी किया है। इस विडियो में इन डीएफ-16 मीडियम रेंड बलिस्टिक को दिखाया गया है। इस फुटेज में चीन की ओर से लॉन्च किये गए कई व्हीकल्स को दिखाया गया है। बता दें कि चीन ने अपनी मिसाइलों और इससे जुड़े सैनिक साजोसामान के लिए अलग से एक रॉकेट फोर्स बनाई हुई है। इस विडियो में चीनी सैनिक मिसाइल से जुड़े अभ्यास करते तो दिख रहे हैं, लेकिन इसे दागते हुए नजर नहीं आते।