इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को जालंधर आए। यहां वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघचालक रहे जगदीश गगनेजा के घर गए। सीएम ने गगनेजा के निधन पर शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार से संवेदना जताई और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। मनोहर लाल खुद भी आरएसएस से जुड़े हैं। गौर हो कि जगदीश गगनेजा को अगस्त माह में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार दी थीं। गंभीर रूप से घायल मनोहर लाल को जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद डीएमसी रेफर कर दिया गया। डीएमसी में ही जगदीश गगनेजा का निधन हो गया।