इंडिया न्यूज सेंटर,कुरुक्षेत्र- कुरुक्षेत्र के गांव दयालपुर में घर की रसोई में खाना गैस सिलेंडर को आग लग गई। खाना बना रही मां ने सिलेंडर को घर के आंगन में फेंका तो वहां बेटी की झुलस कर मौत हो गई जबिक चार लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे शामिल हैं जोकि बुरी तरह झुलस गए। बताया गया है कि जल्दबाजी में वह रेगुलेटर व पाइप नहीं हटा पाई। इसी वजह से देखते ही देखते गैस रिसाव की चपेट में पूरा घर आ गया। कमरे में चारों जुड़वा मीना व रीना, रजनी और गौरव सो रहे थे। आग तेजी से फैली थी। हक्की बक्की रेशा शोर मचाते बच्चों को बचाने में जुट गई। उसने चारों को नींद से जगा तो दिया, लेकिन तब तक आग चारों को अपनी चपेट में ले चुकी थी, वहीं खुद रेशा देवी भी झुलस गई। बाद में पीजीआई में रजनी की मौत हो गई। बताया जाता है कि रीना व मीना 12वीं और रजनी 11वीं क्लास में पढ़ रही थी। जबकि बेटा आठवीं में है। पति कुवैत में नौकरी करता है, जोकि घटना की सूचना पाकर वापिस घर लौट रहा है।