इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: सोयाबीन का सेवन बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों सबको करना चाहिए। खास कर महिलाएं सोयाबीन जरूर लें, क्योंकि एक अध्ययन में यह दावा किया गया है सोयाबीन से बनी चीजों में आइसोफ्लेवोंस नामक रसायन होता है जोकि इस्ट्रोजन हार्मोन जैसा होता है और महिलाओं को ओस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचा सकता है। इसके अलावा मानसिक रोगी सोयाबीन का सेवन जरूर करना चाहिए। यह मानसिक संतुलन को ठीक करके दिमाग को तेज करता है। सोयाबीन की छाछ पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। सोयाबीन में लेसीथिन पाया जाता है जो लीवर के लिए फायदेमंद है। दिल के रोग होने पर सोयाबीन खाने की सलाह दी जाती है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो रोजाना सोयाबीन खाएं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।