` जापानः 'हेगीबिस' तूफान में मरने वालाें की संख्या हुई 74, 212 लाेग घायल

जापानः 'हेगीबिस' तूफान में मरने वालाें की संख्या हुई 74, 212 लाेग घायल

Japan: 74 People Killed In 'Hagibis' Storm, 212 People Injured share via Whatsapp

Japan: 74 People Killed In 'Hagibis' Storm, 212 People Injured

 

अंर्तराष्ट्रीय डेस्कः जापान में भीषण तूफान हेगीबिस से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 74 हो गयी तथा 212 अन्य घायल हैं जबकि 15 लोग अभी भी लापता हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टाें में बुधवार को यह जानकारी दी गई। हेगीबिस को जापान के इतिहास में सबसे भयंकर तूफानों में से एक बताया जा रहा है। इसमें मरने वालों की संख्या और अधिक होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जापान के एक चैनल ने बुधवार तड़के तूफान के कारण 74 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।हेगीबिस के कारण जापान में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण देश में भूस्खलन की 100 से अधिक घटनाएं सामने आईं हैं। हजारों की संख्या में घर पानी में डूब गए हैं और अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई है। हेगीबिस ने शनिवार को जापान में दस्तक दी थी। भयंकर तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने चारों ओर तबाही फैला दी है। पूरे देश में नदियों के उफान के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है। चिबा प्रान्त में तो लोगों को बवंडर का भी सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, 37 नदियों पर बने सुरक्षात्मक बांध नष्ट हो गए जबकि 16 जापानी प्रान्तों में 161 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। तूफान से जापान के फुकुशिमा, मियागी, कानागावा, तोचिगी, सैतामा, नागानो और शिज़ुओका प्रान्त सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 13 प्रान्तों में 138,000 घरों में लोग बिना पानी के रह रहे हैं, जबकि 34,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है जिसके कारण लोग बिना बिजली के रह रहे हैं।

Japan: 74 People Killed In 'Hagibis' Storm, 212 People Injured

OJSS Best website company in jalandhar
Source: indianewscenter

Leave a comment






11

Latest post