टोक्यो: जापान ने उत्तरी होक्काइदो में बर्ड फ्लू के प्रकोप और इसे बढऩे से रोकने के लिए दो लाख से ज्यादा मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया है। सर्दी के मौसम में मुर्गियों को मारने की यह पांचवीं कार्रवाई है। सरकार ने सैकड़ों अधिकारी संक्रामक एच-5 के प्रसार की रोकथाम के लिए लगाए हैं। जापान के अनेक मुर्गीपालन बाड़ों में यह संक्रामक बीमारी पाई गई है। कुछ सप्ताह पहले संक्रमण के कारण मध्य जापान के शहर नीगाता में साढ़े पांच लाख मुर्गियों और होक्काइदो के दक्षिण में ओमोरी प्रीफेक्चर में भी कई बत्तखों को मारा गया था। प्रशासन ने संक्रमित मुर्गी बाड़ों के नजदीक के इलाकों में मुर्गियों एवं इसके उत्पादों को लाने- ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है और इधर आने वाली सडक़ों को बंद कर दिया है।