टोक्यो: जापान से बड़ी खबर है। यहां के छोटे से तटीय शहर में गुरुवार को तेज हवाओं की वजह से एक रेस्तरां से आग भडक़ गई। इस आग की चपेट में कम से कम डेढ़ सौ इमारतें आ गई। जापान के दमकल और आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि इटोइगावा शहर में सुबह एक रेस्तरां में आग लग गई। प्रति घंटे 56 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से भडक़ी आग दोपहर तक डेढ़ सौ घरों और दूसरी इमारतों तक फैल गई। इस आग से काफी नुकसान हुआ। कई लोगों ने भागकर जान बचाई।