इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: शहर के थाना नंबर 3 में शनिवार सुबह गोली चल गई। गोली थाने में तैनात नाइट मुंशी भूपिंदर सिंह के पेट में लगी, जिसे पटेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ के अनुसार मुंशी सुबह करीब साढ़े 7 बजे कारबाइन साफ कर रहा था। इसी बीच अचानक गोली चल गई और उसके पेट में लग गई। खून से लथपथ मुंशी को पटेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि चर्चा यह भी है कि मुंशी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।