इंडिया न्यूज सेंटर, जालंधर: जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश शर्मा ने शुक्रवार को महिला मोर्चा की जालंधर इकाई की घोषणा कर दी। घोषित सूची के मुताबिक कमलजीत कौर गिल को जिलाध्यक्ष, पल्लवी शर्मा, रानी सरीन को महासचिव, भोला शर्मा, शशि चानना, इंदु अग्रवाल, निष्ठा गोयल को उपाध्यक्ष, उर्मिल कपूर, हरविंदर कौर, बृज बाला को सचिव और विनोद शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।