इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली। जीएसटी लागू होने से कपड़ा बाजार में बड़ी दिक्कतें पेश आ रही हैं। कपड़ा व्यापारी संगठन के राष्ट्रीय नेता ताराचंद कासट जीएसटी ने व्यापार बड़ा संकट बताया है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने इसका सही ढंग से हल नहीं निकाला तो धंधा बंद करना पड़ जाएगा। जीएसटी से अच्छे दिन नहीं बल्कि कपड़ा व्यापारियों के लिए आफत के दिन आ गए हैं।
जीएसटी देश में लागू हो गया है, व्यापारियों को इसने किस तरह प्रभावित किया है? आजादी के बाद से आज तक कपड़ा फ्री था। देश में कृषि के बाद सबसे बड़ी इंडस्ट्री टेक्सटाइल है। पूरे देश में इसके होल सेलर 1.5 करोड़ हैं। इसके पीछे 14 करोड़ लोगों की चेन है। यह सभी 14 तरह के कुटीर उद्योग से जुड़े हैं। कढ़ाई, कसीदाकारी, खरी जरी इत्यादि कई तरह के काम होते हैं। मोदी सरकार ने एकाएक कपड़े पर टैक्स लगा दिया। कर का स्वागत है। लेकिन, बिना तैयारी के कपड़े पर जीएसटी लगा दिया और टाइम भी नहीं दिया गया है।